कटनीमध्य प्रदेश

भोपाल से तय होंगे बोर्ड परीक्षा के केंद्राध्यक्ष, परीक्षाओं की तैयारियों में जुटा माध्यमिक शिक्षा मंडल, 94 केन्द्र बनाए जा रहे, दसवीं में 14 तो बारहवीं में 12 हजार छात्र देंगे परीक्षा

कटनी, यशभारत। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने हाईस्कूल कक्षा दसवी और हायर सेकेण्डरी कक्षा बारहवीं की मुख्य परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ है। परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरह रोक लगाने लिए माशिमं द्वारा पिछली बार की तरह इस बार भी भोपाल से केन्द्राध्यक्ष तय किए जा रहे हैं। इसके लिए रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जिले में 94 केन्द्रों पर एग्जाम होंगे, जिसकी सूची अगले एक-दो दिन में तैयार हो जाएगी। विदित हो कि हाईस्कूल कक्षा दसवीं की परीक्षा आगामी 11 फरवरी से शुरू होगी। पहला प्रश्न पत्र हिन्दी का होगा और इसमे करीब 14 हजार 700 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसी तरह हायर सेकेण्डरी कक्षा बारहवीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी, इसमे भी पहला प्रश्नपत्र हिन्दी का होगा और इसमे करीब 12 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। कटनी की बात करें तो यहां पर 94 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में नकल पर रोक और प्रश्नपत्र को लीक होने बचाने के लिए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल पूर्व में ही कई नियमों में बदलाव कर चुका है। अब केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष की चयन प्रक्रिया भी भोपाल में की जाएगी।
इस तरह अपनाई जाएगी प्रक्रिया
सॉफ्टवेयर रैंडम पद्धति से शिक्षक का नाम जिले के किसी केंद्र के साथ केंद्राध्यक्ष या सहायक केंद्राध्यक्ष के तौर पर जोड़ दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया से किसी खास केंद्र के लिए होने वाला जोड़तोड़ खत्म होगी। पिछली परीक्षाओं में यह देखने में आया था कि लोग परीक्षा के दिन तक सुविधाजनक केंद्र या नजदीक आने के लिए अफसरों से जुगाड़ लगाते रहते थे। केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष बनाने के योग्य लोगों की एक जिला स्तरीय सूची तैयार कर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित एक समिति इसका अनुमोदन करके भेजने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी से यह सूची जिला सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी भेजी जा चुकी है। वहां पहले से मौजूद केंद्रों की सूची के साथ इस सूची को भी विशेष सॉफ्टवेयर से केंद्राध्यक्ष तय किए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button