
सोशल मीडिया पर लगाए आरोप गलत, कोई अरेस्ट वारंट नहीं: रोहित खटवानी
जबलपुर,यशभारत। खटवानी सुजुकी के संचालक रोहित खटवानी ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे आरोपों को गलत बताते हुए अपना स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि वे पूरी खटवानी टीम की ओर से सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं और बीते 20 वर्षों से ग्राहकों ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए आभारी हैं।
रोहित खटवानी ने स्पष्ट किया कि उनके या उनकी टीम के किसी भी मैनेजर के खिलाफ कोई अरेस्ट वारंट जारी नहीं हुआ है, इसलिए फरार होने का सवाल ही नहीं उठता। जिस मामले को लेकर चर्चा की जा रही है, वह पुराना है और इंश्योरेंस कंपनी से जुड़ा मामला उपभोक्ता फोरम में अन्य प्रक्रिया के तहत है।
उन्होंने कहा कि खटवानी सुजुकी द्वारा बेची जाने वाली सभी गाड़ियों का विधिवत इंश्योरेंस कराया जाता है और समय पर आरटीओ पंजीयन भी सुनिश्चित किया जाता है। रोहित खटवानी ने सोशल मीडिया पर बिना तथ्य जांचे खबरें फैलाने से बचने की अपील की और कहा कि झूठी खबर फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







