कटनीमध्य प्रदेश
बिग ब्रेकिंग : उप निरीक्षकों के तबादले, पुलिस अधीक्षक ने जारी की सूची, कई इधर से उधर

कटनी, यश भारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आज देर शाम उपनिरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के मुताबिक उप निरीक्षक विष्णु शंकर जायसवाल को चौकी प्रभारी सिलौडी थाना बड़वारा, उप निरीक्षक योगेश मिश्रा को रक्षित केन्द्र कटनी थाना माधवनगर, उपनिरीक्षक लेख सिंह को थाना बडवारा से थाना कैमीर, उप निरीक्षक नवीन नामदेव को थाना माधवनगर से थाना बरही, उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय को थाना कैमार को चौकी प्रभारी सिलौडी, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा को थाना कोतवाली को रक्षित केन्द्र कटनी पदस्थ किया गया है।







