इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

2026: जश्न के लिए तैयार शहर ,रात 12 बजते ही आतिशबाजी की धूमधड़ाम के बीच होगा नए साल का स्वागत

होटलों, फार्महाऊस, रेस्टारेंट में बुकिंग, पुलिस मुस्तैद

2026: जश्न के लिए तैयार शहर ,रात 12 बजते ही आतिशबाजी की धूमधड़ाम के बीच होगा नए साल का स्वागत

होटलों, फार्महाऊस, रेस्टारेंट में बुकिंग, पुलिस मुस्तैद

कटनी, यशभारत। नए साल 2026 के लिए अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं और जश्न के लिए शहर कटनी तैयार हो गया है। न्यू ईयर का जश्न धूमधाम से मनाने आज दिन भर तैयारी की जाती रही। होटलों और रेस्टोरेंटों में बुकिंग कर दी गई हैं। शहर की कुछ होटलों में न्यू इयर सेलिब्रेशन के कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने शहर से दूर जाकर पिकनिक की तैयारियां भी की हैं। 31 दिसम्बर और 1 जनवरी पर परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय करने के लिए बहुत लोगों ने शहर से बाहर के टूर भी बनाए हैं। युवाओं की तैयारियों के बीच पुलिस भी मुस्तैद नजर आ रही है। जश्न के बहाने दूसरे लोगों के लिए परेशानी पैदा करने और सड़क पर उत्पात मचाने वालों पर खाकी की कड़ी नजर रहेगी। नए साल की पूर्व संध्या पर आज 31 दिसंबर को अलग-अलग कार्यक्रम के जरिए लोग नए साल के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। खास तौर पर युवाओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक होटल टीजीएस, अरिदम, होटल कल्प, किचन, राधिका होटल, सिटी मॉल, मित्तल मॉल सहित अन्य होटल और रेस्टोरेंट में नूतन वर्ष पर सेलिब्रेशन की तैयारी है।
पार्कों में रहेगी भीड़

नए साल के जश्न के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का मूवमेंट शहर के पार्कों में भी रहेगा। जागृति पार्क, सुरम्य

पार्क, कटायेघाट, सुर्खी टैंक, घुघरा, बहोरीबंद के रुपनाथ, बिलहरी, बरही के कोनिया धाम सहित सहित अन्य क्षेत्रों में भी नूतन वर्ष पर लोगों की आवाजाही रहती हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग नए साल की शुरुआत धार्मिक स्थलों में पहुंचकर करते हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की खबर है। लोग शांतिपूर्ण तरीके से और अच्छे से नए साल का शुभारंभकर सके, इसके लिए पुलिस एक्टिव है।
हर चौराहे पर तैनात रहेगी पुलिस: एसपी
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि बिना अनुमति के नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजन करने, तेज आवाज में देर रात तक म्यूजिक बजाने वालों और शराब पीकर सड़क पर उत्पात मचाने वालों पर पुलिस की खासतौर पर नजर रहेगी।

1767177917 Untitled 7 copy

 नए साल के स्वागत में निकले लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या

का सामना नहीं करना पड़े, इसे लेकर भी पुलिस की ओर से माकूल इंतजाम किए जा रहे हैं। चौक-चौराहों पर बल तैनात किया जा रहा है, जिससे अपराधिक गतिविधियों न हों। शराब दुकानों के इर्द गिर्द भी पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। पियक्कड़ आम और सभ्य शहरियों का मजा किरकिरा न करें इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क पर शराब पीने, शराब पीकर हुड़दंग व उत्पात मचाने या अन्य कोई अवांछनीय गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो जगह निर्धारित है, वहीं पर कार्यक्रम हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। सड़क पर किसी भी प्रकार का उत्पात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग सड़क पर कोई भी अवांछनीय गतिविधि करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वाहनों की होगी चैकिंग

पुलिस ने सभी से अपील की है कि कोई ऐसी गतिविधि न करें, जिससे दूसरों को परेशानी हो। बताया जाता है कि रात के वक्त सड़कों पर संदिग्ध अवस्था में नजर आने वाले लोगों एवं वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। बेवजह घूमते पाए गए लोगों को पहले तो समझाइश दी जा रही है, समझाइश देने के बाद भी यदि उनको सड़क पर आवारागर्दी करते या फिर अव्यवस्था फैलाते पाया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button