देश

विद्युत सुधार कार्य में लगे युवक की मौत पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, अधिकारियों और ठेकेदार पर गुस्सा

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में विद्युत लाइन सुधार कार्य के दौरान 40 वर्षीय मुकेश शुक्ला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने आज कौड़ियां तिराहा पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा विद्युत मंडल और ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुआ। उनका कहना है कि लाइन सुधार के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे यह दर्दनाक घटना हुई। मुकेश शुक्ला घर के बाहर गिरती हुई सर्विस लाइन को ठीक करने लगे थे, तभी एक क्षतिग्रस्त विद्युत खंभा उनके ऊपर गिर गया। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल कटनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के अगले दिन, गुस्साए ग्रामीणों ने शव को कौड़ियां तिराहा पर रखकर सड़क जाम किया और ठेकेदार तथा विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक गढेवाल ने मीडिया से बातचीत में घटना की पुष्टि की और कहा कि मौके पर कनिष्ठ अभियंता को जांच के लिए भेजा गया है। विभाग पूरी घटना की गहन जांच करेगा और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Screenshot 20251230 202702 WhatsApp3

Screenshot 20251230 202711 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button