जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
कटंगी बायपास ओवरब्रिज पर पलटा कंक्रीट मिक्सर ट्रक, देखें वीडियो
Concrete mixer truck overturned on Katangi bypass overbridge, watch video

कटंगी बायपास ओवरब्रिज पर पलटा कंक्रीट मिक्सर ट्रक, देखें वीडियो
जबलपुर, यश भारत। रविवार को कटंगी बायपास ओवरब्रिज पर एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद ट्रक ओवरब्रिज पर ही पलटा हुआ नजर आ रहा है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कटंगी बायपास के ऊपर कंक्रीट मिक्सर ट्रक सड़क पर पलटा हुआ खड़ा है। हालांकि इस हादसे में कंक्रीट फैलने की कोई स्थिति नहीं बनी है और न ही किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। ट्रक पलटने के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से स्थिति को संभाल लिया गया।







