मध्य प्रदेशराज्य

मौत का बवंडर :  तलैया में जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका, मछलियों की मौत से हड़कंप…

दमोहl शहर स्थित हजारी की तलैया में जहरीला पदार्थ मिलाए जाने की आशंका के बाद बड़ी संख्या में मछलियों की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर तलैया से जुड़े व्यवसाई एवं स्थानीय लोग सिटी कोतवाली पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

व्यवसाइयों का कहना है कि किसी शरारती तत्व द्वारा तलैया के पानी में जहर या कीटनाशक मिलाया गया है, जिसके कारण मछलियां लगातार मर रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

कीटनाशक मिलने की आशंका के चलते एहतियातन हजारी की तलैया के पानी के उपयोग पर तत्काल रोक लगा दी गई है। नगर पालिका द्वारा पानी के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने तक तलैया के पानी का किसी भी प्रकार से उपयोग न करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button