भोपालमध्य प्रदेश

​भोपाल में चाइनीज मांझा पूरी तरह बैन

​भोपाल में चाइनीज मांझा पूरी तरह बैन
पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश, पकड़े जाने पर होगी जेल

​भोपाल, यश भारत। राजधानी में पतंगबाजी के शौकीनों के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने शहर की सीमा के भीतर चाइनीज मांझे के उपयोग, बिक्री और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

जानलेवा हादसों पर लगेगी लगाम पिछले कुछ वर्षों में मकर संक्रांति के दौरान चाइनीज मांझे की वजह से शहर में कई गंभीर हादसे सामने आए हैं। धागे में कांच और धातु के मिश्रण के कारण यह इतना धारदार होता है कि इससे राहगीरों के गले कटने और पक्षियों के पंख कटने की घटनाएं आम हो गई थीं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मांझा ‘अदृश्य फांसी का फंदा’ साबित हो रहा था। जन सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए पुलिस ने इसे अब अपराध की श्रेणी में डाल दिया है।

​दुकानदारों और खरीदारों दोनों पर गिरेगी गाज पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब केवल दुकानदार ही नहीं, बल्कि इसे खरीदने और इस्तेमाल करने वाले आम नागरिक भी कार्रवाई के दायरे में होंगे। पुलिस की विशेष टीमें बाजारों में छापेमारी करेंगी। यदि कोई भी व्यक्ति चाइनीज मांझे के साथ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

​प्रशासन की अपील: सुरक्षित मनाएं त्योहार प्रशासन ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि
​केवल सूती या साधारण धागे (सद्दी) का ही उपयोग करें।
​चाइनीज मांझा बेचने वाले संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 100 को दें।
​त्योहार के उत्साह में दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
​नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। चाइनीज मांझा न केवल इंसानों बल्कि बेजुबान पक्षियों के लिए भी जानलेवा है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button