इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेश

23 से 25 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव 2025

जबलपुर,यश भारत।

23 से 25 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव 2025

जबलपुर,यश भारत। सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन जिले में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। यह जानकारी सांसद आशीष दुबे ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को मंच देना और फिट इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान करना है।
आशीष दुबे ने बताया कि बीते दो माह में विकासखंड स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं। अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 23 दिसंबर से शुरू होंगी। उद्घाटन कार्यक्रम 23 दिसंबर को प्रातः 10 बजे रानीताल खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें खेल प्रदर्शन, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को दोपहर 2 बजे रानीताल खेल परिसर में होगा। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए जाएंगे।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सिहोरा, गांधीग्राम, बरगी, मझोली, शहपुरा, कटंगी, पाटन, कुण्डम सहित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, कुश्ती, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, हॉकी, बास्केटबॉल और योग प्रदर्शन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
आशीष दुबे ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और युवाओं में खेल संस्कृति को नया आयाम मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button