कटनीमध्य प्रदेश

कटनी पुलिस की डेरों में दबिश, आधार कार्ड की जांच, मुसाफिरी रजिस्टर में दर्ज किए नाम

कटनी, यश भारत।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जुहला बायपास क्षेत्र में लोहगढ़िया (लोहार) समुदाय के टोलों की चेकिंग की गई। सभी व्यक्तियों के नाम मुसाफिरी रजिस्टर में नियमानुसार दर्ज किए गए। थाना रीठी क्षेत्र अंतर्गत पारधी डेरों की चेकिंग के दौरान लगभग 100 किलोग्राम महुआ लहान एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गई। थाना बाकल क्षेत्र के ग्राम राजा सलैया एवं रतनपुर में फक्कड़ समुदाय के डेरों की चेकिंग की गई, जहां सभी व्यक्तियों के आधार कार्ड चेक कर आवश्यक जानकारी नोट की गई। थाना कुठला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ, मदार टेकरी, पटेहरा एवं कूड़ो में पारधी डेरों की चेकिंग की गई तथा सभी से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया गया।
कटनी पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके एवं आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button