देश

राशिफल 9 दिसंबर 2025 : मेष कर्क और मकर राशि के जातको के लिए आज दिन रहेगा मंगलकारी

चंद्रमा बना रहे हैं अनफा योग

यशभारत। 9 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार बता रहा है कि मेष राशि के जातको को कारोबार में लाभ मिलेगगा, जबकि कर्क राशि के लोगो को कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आज का दिन मकर राशि के लिए भी अच्छा है। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में हो रहा है। इस पर चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु विराजमान हैं ऐसे में आज चंद्रमा अनफा योग बना रहे हैं। जबकि आज शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं और बुध अनुराधा में, ऐसे मे आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहेगा जिससे आपको आज अपने को बेहतर तरीके से मैनेज करना होगा। आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलने वाली है इसके लिए आपको कमर कसकर तैयार रहना होगा। आपके लिए सितारे कहते हैं कि, कार्यक्षेत्र मे आज लोगो से तालमेल बनाकर रखें इससे आप काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आज परेशानी होगी। आर्थिक मामलों में आज कुछ अनचाहे खर्च होगे। वैसे आज आपको आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। सेहत का भी आज आपको ध्यान रखना होगा,

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंगी सहकर्मियों से आपको आज विशेष रूप से तालमेल बनाकर चलना होगा इनसे आपको विशेष रूप से सहयोग मिल सकता है। आप आज अपने अनुभव और कार्यकुशलता का भी लाभ ले पाएंगे। आर्थिक मामलों आज का दिन अनुकूल रहेगा। अनावश्यक खर्च पर आप नियंत्रण रख पाएंगे। आप आज विदेशी क्षेत्र से लाभ प्राप्त कर पाएंग। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा है, आपके बीच तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन मं आपको आज जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग मिल पाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक और शुभ रहेगा लेकिन आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रह सकता है। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज अधिकारीवर्ग से सहयोग के साथ कुछ मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपको अपने कामकाज में कुछ नयापन लाना होगा जिससे आप अपने टारगेट को पाने के प्रयास में सफल हो पाएंगे। आर्थिक मामलों में आप अपने खर्च पर कंट्रोल कर पाएंगे लेकिन वाहन और पारिवारिक जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। आपको आज बच्चों की सेहत और शिक्षा पर ध्यान देना होगा, जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा जिससे आप पारिवारिक कर्तव्यों को पूरा कर पाएंगे। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा,

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा है। आज आप आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर रहेंगे। आपको अपने निर्णय और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। नौकरी मे आज आपका काम सुचारू चलेगा। कोई काम जो पीछे अटका था या फंस रहा था वह भी आज सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा। आप आज कारोबार मे कोई बड़ी डील प्राप्त कर पाएगे। वस्त्र और सुख साधनों का आपको लाभ मिलेगा। माता और मामा की ओर से आपको लाभ और सहयोग मिल पाएगा। लव लाइफ में आपका प्रेम परवान चढेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिक सजग रहकर काम करना होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बनेगा। आपको आज आयात-निर्यात के काम में सफलता मिलेगी। होटल और किराना कारोबार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से आपको खुशी मिेलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आज सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। जो जातक शिक्षा और शिक्षण के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज उन्नति का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। घर परिवार में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र या सगे संबधी से सहयोग मिलेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। बच्चो की ओर से खुशी मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज बिजनेस में बड़ा लाभ मिलेगा। ज्वेलरी और वाहन के कारोबार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग इंश्योरेंस के काम से जुड़े हैं उनको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपको आज पूर्व में किए निवेश का फायदा मिलेगा। कुछ जातकों के मन मनें आज नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। घर परिवार मे आपको आज दूर रहने वाले सगे संबंधियों से अच्छी खबर मिलेगी। लव लाइफ में आज आपका प्रेम और तालमेल बढा रहेगा। कोई सरप्राइज भी आपको आज मिल सकता है। बच्चों की ओर से आपको प्रसन्नता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहेगा। कुछ अटके काम को भी निपटाना होगा। वैसे आर्थिक योजना आपकी सफल रहेगी। आप दीर्घकालिक निवेश से भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आज वाहन और धातु से जुड़े काम में आपको फायदा हो सकता है। सेल्स के काम में जुड़े जातको आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। नौकरी में आज आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिता पाएंगे। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में आज अधिकारियों से आपको तालमेल बनाकर रखना होगा इसका आपको भविष्य मे भी लाभ मिलेगा। आप आज दीर्घकालिक निवेश कर सकते हैं। आपको आज होटल और किराना कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आप आज शुभ कार्यो पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन मे आज आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। संतान की की ओर से आपको प्रसन्नता होगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिन का दूसरा भाग बिजनेस के मामले में आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आज तकनीकी क्षेत्र में अपने अनुभव और ज्ञान का मौका मिलेगा। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज कानूनी मामलों मं किसी से उलझने से बचें। आर्थिक लेन देन मे भावुकता की वजह से परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा, जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लागो के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते है। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। जो लोग वकालत और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। कोई बड़ी पूरी होने से आपको प्रसन्नता होगी, कहीं से आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। परिवार के लोगों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन मे प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको आज भाग्य आर्थिक लाभ दिलाएगा। जो लोग लोहा और धातु संबंधी कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष फायदा हो सकता है। बिल्डिंग मैटेरियल के कारोबार में भी आज कमाई का योग बना हुआ है। बिजनेस में आपको आज कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो काम प्रभावित हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज कुछ अनचाहे खर्च का योग बना हुआ है। यात्रा पर जा रहे हैं तो आज कुछ परेशानी हो सकती है। कीमती सामान का ध्यान रखे। जीवनसाथी के साथ आपको तालमेल बनाए रखना होगा क्योंकि आपके बीच किसी बात को लेकर तनाव बढ़ने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button