भोपालमध्य प्रदेश
बदमाशों ने युवक को मारा चाकू, मामला दर्ज

बदमाशों ने युवक को मारा चाकू, मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत शबरी नगर भानपुर में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां रोहित राय और उसके साथियों ने मिलकर उमेदी गुर्जर (45 वर्ष) नामक व्यक्ति पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही उस पर धारदार छुरी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात की है। घायल उमेदी गुर्जर ने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित राय और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर धाराएं लगाकर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।







