मध्य प्रदेशराज्य

16 वर्षीय नाबालिग किशोरी का हुआ गर्भपात : परिजनों ने कहा घटना की भनक तक नहीं… सामान्य पेट दर्द समझकर लाए थे अस्पताल, पीड़िता की बिगड़ी तबीयत

Table of Contents

रीवा lजिले के लौर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी, जो कथित तौर पर बलात्कार की शिकार हुई थी, का रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भपात हो गया. गर्भपात के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, किशोरी को कुछ दिन पहले उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत पर मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया था. प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों को पता चला कि वह कई महीनों से गर्भवती थी. इलाज के दौरान अचानक गर्भपात हो गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. इसके बाद ही परिजनों को पहली बार यह जानकारी हुई कि उनकी बेटी गर्भवती थी.

अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना मऊगंज पुलिस को दी. सूचना मिलते ही लौर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंच गया और किशोरी से घटना की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया. हालांकि गंभीर हालत के कारण अभी किशोरी से ठोस बयान नहीं लिया जा सका है.

परिजनों का कहना है कि उन्हें बेटी के साथ हुई किसी अनहोनी की भनक तक नहीं थी. वे उसे सामान्य बीमारी समझकर इलाज करा रहे थे. पुलिस अब किशोरी के ठीक होने का इंतजार कर रही है ताकि उसके बयान पर बलात्कार एवं गर्भवती होने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके. साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मऊगंज एसडीओपी ने बताया कि जैसे ही किशोरी की हालत स्थिर होगी, उसके बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जाएगी. फिलहाल डॉक्टरों की टीम किशोरी की जान बचाने में जुटी हुई हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button