जबलपुरमध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट में स्किल कमेटी की बैठक, प्रशिक्षण गुणवत्ता और प्लेसमेंट पर जोर

मुख्यमंत्री सीखो–कमाओ योजना पर विस्तार से समीक्षा

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्किल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आईटीआई के ट्रेड्स, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उद्योगों की मांग, गेस्ट लेक्चरर्स की उपलब्धता, मुख्यमंत्री सीखो–कमाओ योजना, प्लेसमेंट और उद्योगों से एमओयू जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में उद्योग प्रतिनिधि, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ से हिमांशु खरे, लघु उद्योग भारती से गौरव अग्रवाल, संयुक्त संचालक कौशल विकास बी.एस. पनिका, संयुक्त संचालक उद्योग विनीत कुमार रजक, प्राचार्य आईटीआई अर्पित शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में फूड प्रोसेसिंग और रिटेल सेक्टर से जुड़े ट्रेड्स को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार, प्रायोगिक ज्ञान पर जोर और प्रशिक्षण को उद्योगों की मांग के अनुरूप ढालने पर बल दिया गया। गेस्ट लेक्चरर्स की संख्या बढ़ाने और उद्योगों से विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित करने पर भी सहमति बनी।

मुख्यमंत्री सीखो–कमाओ योजना में लक्ष्य वृद्धि के लिए अधिक उद्योग प्रतिष्ठानों से संपर्क करने और छात्रों को तेजी से योजना से जोड़ने पर निर्देश दिए गए। युवा संगम के अंतर्गत रोजगार प्राप्त युवाओं के डेटा और उनकी नौकरी की निरंतरता की ट्रैकिंग अनिवार्य की गई। साथ ही, प्लेसमेंट बढ़ाने, उद्योगों से एमओयू करने और विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button