जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में पहली बार नि:शुल्क कृत्रिम हाथ लगाने का केम्प 13 को

- कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का किया जावेगा शुभारंभ

जबलपुर, यशभारत। घर की पाठशाला और हरि-कृष्णा फ ाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क कृत्रिम हाथ का केम्प का आयोजन 13 फ रवरी को दोपहर 12 बजे सिंधु नेत्रालय जिलहरी घाट पर कलेक्टर डॉक्टर इलैया राजा टी द्वारा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जावेगा । इस केम्प में जिन लोगों के हाथ कोहनी से नीचे कटे हुए है, ऐसे लोगों को अमेरिका में बना कृत्रिम हाथ बिल्कुल मुफ्त में लगाया जाएगा। यह हाथ लगने के बाद व्यक्ति बहुत से काम कर सकता है, जैसे लिखना, चमच्च पकड़ के खाना, बाइक कार या साईकल चलाना, रोटी बेलना, सब्जी काटना, रसोई का काम, समान उठाना, ब्रस करना, मजदूरी का काम करना और भी बहुत कुछ कर सकते हैं।
घर की पाठशाला की संस्थापक सोनू भाटिया, डॉक्टर ऋ षि सागर और पल्लवी गुप्ता ने बताया कि इस कैम्प में बिल्कुल नि:शुल्क ही लगाया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह का ऑपरेशन नही करना पड़ता हैं। ये हाथ घड़ी की तरह कभी भी लगाया या खोला जा सकता है।
श्रीमती भाटिया ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ऐसे व्यक्ति को जानते

हो जिनका हाथ कोहनी से नीचे कटा हुआ हो और मूल हाथ का कम से कम 3 इंच हिस्सा मौजूद हो ऐसे लोगों तक ये जानकारी पहुचाये। इसका रजिस्ट्रेशन शूरु हो गया है। घर की पाठशाला की संस्थापक सोनू भाटिया, डॉक्टर ऋ षि सागर और पल्लवी गुप्ता के पास रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

रजिस्ट्रेशन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करे।
श्रीमती सोनू भाटिया 8989891139, डॉक्टर ऋ षि सागर 94070 20359
वा पल्लवी गुप्ता 74893 76919 से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button