भोपालमध्य प्रदेश

मानसिक तनाव से जूझ रही युवती की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

मानसिक तनाव से जूझ रही युवती की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत
भोपाल,यशभारत। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित रिगल ट्रेजर कंपलेक्स में रविवार को मानसिक तनाव से जूझ रही 19 वर्षीय युवती अश्विनी वर्मा की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अश्विनी वर्मा अपने परिवार के साथ कंपलेक्स में किराए के मकान में रहती थी। रविवार दोपहर वह अपनी मां के साथ थी, जिसके बाद वह बालकनी में चली गई। कुछ ही देर बाद वह इमारत के नीचे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई।
घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अयोध्या नगर पुलिस ने बताया कि युवती मानसिक परेशानी से गुजर रही थी और उसका एक मनोचिकित्सक के यहां इलाज भी चल रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को गिरते हुए नहीं देखा, इसलिए पुलिस ने प्रारंभिक रूप से सुसाइड मानकर मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। शव का पोस्टमॉर्टम आज सोमवार को किया। जिसके बाद परिवार वालों को शव सौप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button