हबीबगंज पुलिस ने 70 लाख के चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी किया बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

हबीबगंज पुलिस ने 70 लाख के चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी किया बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार!
भोपाल, यशभारत: राजधानी के थाना हबीबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों समेत करीब 70 लाख का माल बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र सिंह (उम्र 56 वर्ष), निवासी म.न. ई-7/22 अशोका सोसायटी अरेरा कॉलोनी
ने शिकायत की थी कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हुई। शिकायतकर्ता मुंबई में रहते हैं और त्योहार के दौरान भोपाल आए थे। उनकी गैरमौजूदगी में किसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिसकी शिकायत 22 नवंबर 2025 को थाना हबीबगंज में दर्ज कराई गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी
जांच में खुलासा: पुलिस को फरियादी के केयर टेकर के रूप में वर्ष 2023 में काम करने वाले नामदेव उर्फ कल्लू की उपस्थिति संदिग्ध लगी, जो फरियादी के निवास के आसपास ही ई-7/22 अरेरा कॉलोनी में रहता है।आरोपी नामदेव उर्फ कल्लू पिता लक्ष्मीनारायण सोनी ने अपने साथी रवि सोनी और लक्ष्मिनारायण सोनी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। नामदेव उर्फ कल्लू अपने रिश्तेदार रवि सोनी के घर ईश्वर नगर में रहकर वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19,000/- नकद, चोरी के पैसों से खरीदा गया एक नया आईफोन, 03 लाख कीमत की सोने-चांदी की चूड़ियाँ, चेन, कंगन और अन्य आभूषण सहित कुल करीब 70 लाख का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनकी पहचना नामदेव उर्फ कल्लू, रवि सोनी और लक्ष्मीनारायण सोनी है, जिन्हें न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।







