भोपालमध्य प्रदेश

क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ ड्रग्स केस का आरोपी मोनिश खान: बोला-‘मैं निर्दोष बिजनेसमैन हूँ’

क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ ड्रग्स केस का आरोपी मोनिश खान: बोला- ‘मैं निर्दोष बिजनेसमैन हूँ’
भोपाल, यशभारत। राजधानी के हाईप्रोफाइल ड्रग्स मामले में आरोपों का सामना कर रहे मोनिश खान बुधवार को अपने वकीलों के साथ क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। लंबे समय से क्राइम ब्रांच को मोनिश खान की तलाश थी और उनके थाईलैंड फरार होने की खबरें भी सामने आ रही थीं।
मोनिश खान ने आरोपों को नकारा
क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश होने के बाद मोनिश खान ने मीडिया से बातचीत में खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। मोनिश ने कहा मेरा ड्रग्स मामले में कोई संबंध नहीं है। मैं बिजनेसमैन हूँ। मेरे द्वारा कोई इस प्रकार का काम नहीं किया गया है। मोनिश ने आगे कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वह निर्दोष साबित होंगे।
क्राइम ब्रांच को थी लंबे समय से तलाश
ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद से ही मोनिश खान फरार चल रहे थे, जिस कारण पुलिस उन्हें तलाश रही थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि वह देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए हैं। मोनिश खान का क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना इस मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। अब देखना होगा कि क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ में क्या तथ्य जुटाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button