जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सनसनीखेज लूट का पुलिस ने किया अधिकारिक तौर पर खुलासा, प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

14,71,490 नगद बरामद — मास्क और सीसीटीवी फुटेज बने सबसे अहम सुराग

जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में 19 नवंबर को हुई 19 लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने रिकॉर्ड समय में खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹14,71,490 नगद, लूट में प्रयुक्त ग्रे कलर की एक्सिस स्कूटी, चाइना फोल्डिंग रॉड, और लेपटॉप वाला बैग बरामद किया है।

घटना कैसे हुई—रॉड से हमला कर बैग लेकर भागे आरोपी

पीड़ित विकास साहू, जो मंडी स्थित एम.एल.जी. सेल्स में 12 वर्षों से मुनीम है, 19 लाख रुपये एचडीएफसी बैंक से निकालकर लौट रहा था। दोपहर 3:30 से 3:45 बजे के दौरान मनीष हार्डवेयर के पीछे की सड़क पर एक मास्क पहने युवक ने उस पर रॉड से हमला किया, जिससे वह गिर पड़ा। घायल विकास साहू से आरोपी ने लैपटॉप बैग (जिसमें 19 लाख रुपये थे) छीना और गेट नंबर 1 की दिशा में अपने साथी की स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुली पूरी कहानी

एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर एएसपी आयुष गुप्ता, एएसपी क्राइम जितेंद्र सिंह और सीएसपी बी.एस. गोठरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाकर काम किया गया।
टीम ने घटनास्थल से लेकर मेडिकल स्टोर्स तक सभी रास्तों के फुटेज खंगाले। आरोपी हर जगह मास्क में दिखे, इस वजह से पुलिस ने मेडिकल स्टोर्स में लगे कैमरे खंगाले और वहीं से बड़ा सुराग मिला।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को चिन्हित कर मोहित मनवानी (26) और ऋषि मनवानी (18), दोनों निवासी गोल्डन टाउन कॉलोनी, ग्रीन सिटी रोड, माढ़ोताल को पकड़कर पूछताछ की। दोनों ने अपराध कबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी, कर्ज़ और लगातार बढ़ रही जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। लूटी हुई राशि में से कुछ रकम उन्होंने बैंक खातों में जमा कर भुगतान भी कर दिया था।

बरामद सामग्री

✔ ₹14,71,490 नगद
✔ ग्रे एक्सिस स्कूटी
✔ चाइना फोल्डिंग रॉड
✔ लैपटॉप वाला बैग
✔ दो मोबाइल फोन

शेष राशि की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

सराहनीय भूमिका-इस प्रकरण के खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल भगत सिंह गोठरिया, थाना प्रभारी विजय नगर वीरेन्द्र सिंह पवार, थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा, उप निरीक्षक बृजेन्द्र तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह चौहान, सुरेश दुबे, सुधीर उमरे, जयकुमार दुबे, राजेन्द्र रघुवंशी, प्रमोद मिश्रा, खेमराज पवार, दीनदायल तिवारी, प्रकाशचंद, विजयलक्ष्मी दुबे, आरक्षक आदित्य परस्ते, विक्रम सिंह ठाकुर, दीपक सिंह राजपूत, रुपेश जगेत, संतोष सिंह, सुदीप ठाकुर, रामेश्वर बॉक्सर, मुनीश जाट, शिवचरण शर्मा, अरविन्द चौधरी, रावेंद्र ठाकुर, स्वाती नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके साथ ही माढ़ोताल थाना टीम के प्रधान आरक्षक चालक रतन उइके, आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर, सीसीटीवी कंट्रोल रूम की महिला आरक्षक पूनम एवं पूर्णिमा, साइबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक अरविन्द एवं अजय सिंह, थाना रांझी टीम के उप निरीक्षक मयंक यादव, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम, आरक्षक चन्द्रभान, अभिषेक, मनीष, थाना गोहलपुर टीम के आरक्षक आलोक यादव, गोपाल, थाना माढ़ोताल टीम के आरक्षक सचिन मेहरा, पुष्पराज, जिला विशेष शाखा के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, आरक्षक रंजीत यादव, तथा क्राइम ब्रांच टीम के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, मोहन तिवारी, कैलाश मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अशोक मिश्रा, संतोष पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, हितेन्द्र रावत, मोहन सिंह, आरक्षक रितेश शुक्ला, विनय सिंह, अजीत सिंह, त्रिलोक पारधी, प्रदीप टेकाम, सत्येन्द्र बिशेन, शिव सिंह बघेल, पंकज सिंह, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे, जयप्रकाश तिवारी ने भी इस खुलासे में अत्यंत सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button