इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

स्मार्ट मीटर के नाम पर घरों में घुसकर धमकाने का आरोप, उपभोक्ताओं ने की पुलिस से शिकायत

शिकायतकर्ताओं ने गोकलपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी

स्मार्ट मीटर के नाम पर घरों में घुसकर धमकाने का आरोप, उपभोक्ताओं ने की पुलिस से शिकायत

जबलपुर, यश भारत। गोकलपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर घरों में जबरन घुस रहे हैं, धमका रहे हैं और अमर्यादित व्यवहार कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने गोकलपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी है।

 

शिकायत के अनुसार, अधिकारी बिना अनुमति के घरों में प्रवेश कर रहे हैं और मीटर लगवाने से इनकार करने पर बिजली काटने, दंडात्मक कार्रवाई करने और यहां तक कि झूठे केस दर्ज कराए जाने की धमकी दी जा रही है। उपभोक्ताओं ने यह भी कहा कि जब वे तकनीकी जानकारी, बिलिंग सिस्टम या सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछते हैं, तो कर्मचारी अभद्रता पर उतर आते हैं।

सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया है कि कुछ कर्मचारी महिलाओं की अनुपस्थिति में घरों में घुसने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे शिकायतकर्ताओं ने ‘अवैध प्रवेश’ और कानून की खुली अवहेलना बताया है। इस दौरान बुजुर्गों और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने की बात भी सामने आई है।

 

 

उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के DE विकास सिंह, JE महे कुमार, JE पुष्पराज दुबे, विवेक जैन और 40–50 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वह सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।

 

गोहालपुर पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया की जो स्मार्ट मीटर अभी लगाए जा रहे हैं तो उसी प्रक्रिया के दौरान क्षेत्र में विरोध दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और उनके सहयोगियों ने भी थाने पहुँचकर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर वैकल्पिक है, अनिवार्य नहीं, और उपभोक्ताओं पर दबाव नहीं डाला जाना चाहिए। पुलिस ने कहा कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button