भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस ने पकड़ा 20 लाख की अवैध शराब का जखीरा; स्कॉर्पियो और एक्टिवा जब्त

पुलिस ने पकड़ा 20 लाख की अवैध शराब का जखीरा; स्कॉर्पियो और एक्टिवा जब्त
​भोपाल,यशभारत। राजधानी की कमला नगर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो और एक्टिवा वाहन से करीब 20 लाख रुपये मूल्य का अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा जब्त किया है, और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार हैं।
​ऐसे हुआ अवैध शराब के रैकेट का भंडाफोड़
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेहरू नगर कॉलोनी के ईएच सेक्टर में पार्क के सामने खड़ी एक सफेद स्कॉर्पियोसे कुछ लोग अवैध अंग्रेजी शराब की खेप उतारने वाले हैं। तत्काल कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि एक व्यक्ति एक्टिवापर रॉयल स्टेज शराब की तीन पेटियां रखकर ले जा रहा है। पुलिस ने उसे धर दबोचा।
​ पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान देव कुमार साहू (उम्र 25 साल, निवासी राहुल नगर) के रूप में हुई। पूछताछ में देव कुमार साहू ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों लालू पटेल और अमित दुबे के साथ मिलकर राधे यादव की मांग पर यह अवैध शराब सप्लाई करता था।
​234 लीटर शराब और दो वाहन जब्त
​आरोपी के बताए अनुसार, पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली। वाहन के अंदर अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 25 सीलबंद पेटियां मिलीं। कुल मिलाकर, 300 बोतलें (लगभग 234 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जब्त किए गए स्कॉर्पियो वाहन, एक्टिवा और अवैध शराब का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 20 लाख रुपये है।
​कमला नगर पुलिस ने आरोपी देव कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है और फरार चल रहे तीनों आरोपियों—लालू पटेल, अमित दुबे और राधे यादव—की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button