दमोह/भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 29वें युवा उत्सव में शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के होनहार छात्र समीर अहिरवार ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रस्तुति के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। समीर की इस सफलता ने विद्यालय, जिले तथा पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी प्रशंसा कर बधाइयां दीl
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद समीर ने अपनी नवीन सोच, रचनात्मकता और सधे हुए प्रदर्शन से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु उन्हें 10 हजार की पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भोपाल के विधायक विश्वास सारंग उपस्थित रहे। दोनों ही विशिष्ट अतिथियों ने समीर के नवाचार, परिश्रम और प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा प्रदेश की पहचान हैं और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं।
जिला कलेक्टर, डी.ई.ओ. और विद्यालय प्राचार्य ने भी बधाइयां दी हैंl
Back to top button