जबलपुरमध्य प्रदेश

सूर्या हाफ मैराथन दौड़ में दिखा रोमांच भरा कुंभ सा नजारा 

तीसरे संस्करण में दौड़े सैन्य जवानों के साथ हजारों धावक

जबलपुर यश भारत। एमबीए एरिया के तत्वावधान में आज रविवार की सुबह धावकों ने सैन्य जवानों के साथ सूर्या हाफ मैराथन दौड़ के तृतीय संस्करण में जोश खरोश के साथ हिस्सा लिया।तीन श्रेणियों क्रमशः 5,10 और 21 किलोमीटर की दौड़ में बच्चे महिलाएं और पुरुष सभी मिल कर दौड़े। सुबह 6 बजे हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। इस दौरान करीब 8 हजार धावक शामिल रहे।

अतिथि के तौर पर डा.सुनीता गोदारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत, मेजर जनरल संजय गौतम आदि उपस्थित रहे। दौड़ की शुरुआत कोबरा ग्राउंड से हुई तथा समापन भी कोबरा ग्राउंड पर हुआ। समापन समारोह स्थल पर पेराग्लाइडर ने आसमान से फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।ब्लेक केट कमांडो ने अपने करतब दिखाए। वहीं सेना के जवानों ने भांगड़ा नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मैराथन दौड़ में न केवल शहर अपितु देश के विभिन्न हिस्सों से धावक आये।

WhatsApp Image 2025 11 16 at 10.24.02

मैराथन दौड़ समन्वय चौक, सृजन चौक,तोप तिराहा, शिवाजी मैदान, योद्धा चौक से आगे कटंगा क्रासिंग बंदरिया तिराहा, एमपीईबी,जलपरी, से लौट कर द ग्रेनेडियर द्वार से प्रवेश कर मिल्ट्री अस्पताल होते हुए पुनः कोबरा ग्राउंड पहुंची। मैराथन के आकर्षण जहां बच्चे रहे वहीं 60 वर्ष की उम्र से बड़े धावक रहे। इस मैराथन में विशेष रूप हरियाणा, राजस्थान के धावक जिसमें किसान आदि शामिल हैं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। धावकों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दौड़ने से शरीर में ऊर्जा का संचार हमेशा बना रहता है फिर सेना के साथ इस आयोजन में हिस्सा लेना एक अलग ही आनंद और अनुभव देता है।

WhatsApp Image 2025 11 16 at 10.24.17

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button