भोपालमध्य प्रदेश

काहिरा में गूंजा भारत का नाम, भोपाल के ऐश्वर्य ने रजत पर साधा निशाना

काहिरा में गूंजा भारत का नाम, भोपाल के ऐश्वर्य ने रजत पर साधा निशाना
– पेरिस ओलंपिक 2028 पर टिकी ऐश्वर्य की निगाह
यश भारत भोपाल। कहते हैं, सच्ची सफलता वही है जो लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण से हासिल होती है इस कहावत को मध्यप्रदेश के निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने सच कर दिखाया है। मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रही आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत को गर्व से भर दिया।
24 वर्षीय ऐश्वर्य ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वर्षों की अथक मेहनत, सुबह से शाम तक चलने वाली सटीक प्रैक्टिस और अपने खेल के प्रति अटूट समर्पण दिखाया है। भोपाल स्थित मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में उनके कोच और साथी खिलाड़ी बताते हैं कि ऐश्वर्य उन चुनिंदा खिलाडय़िों में हैं जो हर शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए खुद पर सबसे ज्यादा दबाव डालते हैं।
काहिरा चैंपियनशिप में ऐश्वर्य ने क्वालिफिकेशन राउंड में 597-40 अंक जुटाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर दी। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि वह न केवल भारतीय शूटिंग का भविष्य हैं, बल्कि विश्व स्तर पर किसी भी दिग्गज को चुनौती देने का माद्दा रखते हैं। फाइनल में उन्होंने 466.9 अंक हासिल किए, और मात्र 0.2 अंक के बेहद छोटे अंतर से स्वर्ण पदक उनसे छिन गया। चीन के युकुन लियू ने 467.1 अंक के साथ सोना जीता, जबकि फ्रांस के रोमैन् ऑफ्रेर 454.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
ऐश्वर्य का पहला सीनियर वल्र्ड चैंपियनशिप का रजत पदक
यह ऐश्वर्य के करियर का पहला सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप रजत पदक है। इससे पहले वह जूनियर स्तर पर कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं, लेकिन यह उपलब्धि उनके करियर का सबसे बड़ा मुकाम मानी जा रही है। उनकी यह सफलता न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा है। ऐश्वर्य की यह उपलब्धि दिखाती है कि कड़ी मेहनत, एकाग्रता और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अब ऐश्वर्य की निगाह पेरिस ओलंपिक 2028 पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button