भोपालमध्य प्रदेश

नाबालिग को धमकाकर घर से 10 लाख रुपये ऐंठने वाली  पड़ोसी महिला पर केस दर्ज

नाबालिग को धमकाकर घर से 10 लाख रुपये ऐंठने वाली  पड़ोसी महिला पर केस दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी महिला पर नाबालिग बच्ची को डरा-धमकाकर उसके घर से 10 लाख रुपये निकलवाने और खर्च करने का आरोप लगा है। नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
​डरा-धमकाकर निकाले गए 10 लाख रुपये
​मामला मिसरोद थाना इलाके के टी 52 फेस 2 इन्डस टाउन का है। शिकायतकर्ता मनीषा नागर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर के पास रहने वाली ज्योति पाठक नामक महिला ने उनकी नाबालिग बेटी को दबाव में लेकर और डरा-धमकाकर उनके घर से दस लाख रुपये निकलवा लिए। यह पूरी रकम आरोपी महिला ने खर्च भी कर दी। जब नाबालिग के परिवार वालों को इस बात की जानकारी हुई और उन्होंने सख्ती से पूछताछ की, तब बच्ची ने पूरी घटना के बारे में बताया। मनीषा नागर की शिकायत के आधार पर, मिसरोद थाना पुलिस ने ज्योति पाठक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि आरोपित ज्योति पाठक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अब आरोपी महिला को पकड़ने और मामले की विस्तृत जांच करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button