भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में अवैध पिस्टल के साथ बिहार के दो छात्र गिरफ्तार

भोपाल में अवैध पिस्टल के साथ बिहार के दो छात्र गिरफ्तार
​भोपाल, यशभारत। राजधानी की रातीबड़ थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक देशी पिस्टल और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और यहां रहकर अपराध की मंशा से हथियार लहरा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बुलमदर तिराहे के पास दो युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध शस्त्र के साथ घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुच कर घेराबंदी कर काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर बैठे दो युवकों को पकड़ा। जिनसे पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान शुभम कुमार (उम्र 20 साल) और आदित्य कुमार मिश्रा (उम्र 20 साल) के रूप में बताई। दोनों ही छपरा, बिहार के निवासी हैं और वर्तमान में सिकंदराबाद, रातीबड़ में रह रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये दोनों युवक बीटेक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और बाहर से हथियार लाकर भोपाल में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे हथियार तस्करी के नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button