भोपालमध्य प्रदेश

जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण देने कल विशेष विमान से आयेंगे राहुल गांधी

जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण देने कल विशेष विमान से आयेंगे राहुल गांधी

 भोपाल,यशभारत।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल यानि की 8 नवंबर को प्रदेश के दो दिवसीय दौश्रे पर आ रहे हैं। इस दौराने वे पचमढ़ी में आयोजित पार्टी जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भग लेंगे और वन टू वन चर्चा करेंगे। इस दौरान वे पचमढ़ी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कल राहुल गांधी स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल आयेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे भोपाल से पचमढ़ी के लिए हेलीकॉप्टर से होंगे रवाना और फिर रविशंकर भवन में  नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। 4.30 से 7.30 बजे तक तीन घंटे जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहेंगे। इसके बाद राहुल गांधी सभी जिला अध्यक्षों के परिवार के साथ डिनर करेंगे। इसके बाद 9 नवंबर को दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग होटल हाइलैंड में चल रही है। जिसका समापन 11 नवंबर को होगा। तो वही राहुल पचमढ़ी के रविशंकर भवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button