जबलपुरमध्य प्रदेश

व्हीएफजे में दो दिनी मेन्यूफेक्चरिंग काॅन्क्लेव शुरू 

आत्म निर्भर भारत और स्वदेशीकरण की अवधारणा

जबलपुर यश भारत। व्हीएफजे में दो दिनी मेन्यूफेक्चरिंग काॅन्क्लेव शुरू हुआ। कान्क्लेव का उद्घाटन एवीएनएल सीएमडी संजय द्विवेदी ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत के साथ कान्क्लेव का उद्देश्य डिफेंस उत्पादन में नवाचार,इको डिफेंस उत्पादन के साथ उच्च गुणवत्ता के साथ सैन्य उत्पादन गुणवत्ता पूर्ण के साथ समय पर उपलब्ध करा कर सेना को और सक्षम बनाना है।

कान्क्लेव में आये निवेशकों, उत्पादन इकाइयों के प्रतिनिधियों का स्वागत व्हीएफजे के सीजीएम प्रवीण कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम रक्षा उत्पादन में पूर्ण गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ कर आत्म निर्भर भारत और स्वदेशीकरण की अवधारणा को और मजबूत करेंगे।इस अवसर पर रक्षा उत्पादन से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी को आगंतुकों ने अवलोकन कर विचार विमर्श किया। दो दिनी आयोजन के दौरान साझा उत्पादों पर एमओयू आदि भी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button