मध्य प्रदेशराज्य
पहचान बदलकर नाबालिग से दोस्ती कर किया दुष्कर्म; आरोपी अश्लील वीडियो सहित धराया, स्टेशन से दबोचा गया आरोपी

सतना/रीवाlरीवा जिले के एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान बदलकर सतना की एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान गुढ़ थाना क्षेत्र, रीवा के निवासी हामिद खान के रूप में हुई है, जिसने नाबालिग से दोस्ती की और उसे झांसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, उसने लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिए थे।
रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, मोबाइल में मिले सबूत
मामला बुधवार रात का है, जब आरोपी हामिद लड़की को भगाकर सतना रेलवे स्टेशन ले गया था। इसी दौरान, नाबालिग के परिजनों को इसकी भनक लग गई और वे भी स्टेशन पहुँच गए। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया, हालांकि आरोपी हामिद खान चकमा देकर भागने में सफल रहा।
महत्वपूर्ण मोड़: भागते समय आरोपी का मोबाइल फोन परिजनों के हाथ लग गया। जब परिजनों ने मोबाइल चेक किया, तो उसमें नाबालिग के साथ बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पाए गए, जिससे आरोपी के कृत्यों का खुलासा हुआ।
गुरुवार को यह मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हुए। बजरंग दल के पदाधिकारी सचिन शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने संगठन के कार्यकर्ता पंकज सिंह से संपर्क कर पैसे के बदले मामला रफा-दफा करने की कोशिश की।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक योजना के तहत आरोपी हामिद को सतना बुलाया। जैसे ही हामिद कोलगवां थाना के सामने पहुँचा, कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।







