दमोह। थाना तेंदूखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत नरगुआ टेक के पास कल एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार जबलपुर से टीकमगढ़ गैस सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक GJ 19 Y 4646 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक में लदे गैस सिलेंडर सड़क किनारे बिखर गए।
घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से एक सिलेंडर में रिसाव होने की जानकारी मिलने पर उसे सावधानीपूर्वक पास के जंगल क्षेत्र में दूर रखवाया। बाकी सभी सिलेंडर सुरक्षित पाए गए।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गैस सिलेंडरों को दूसरे ट्रक में सुरक्षित स्थानांतरित किया गया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
तेंदूखेड़ा पुलिस द्वारा सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। मौके पर यातायात व्यवस्था भी जल्द ही सामान्य कर दी गई।
Back to top button