भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल: में नाबालिग से छेड़छाड़, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल: में नाबालिग से छेड़छाड़, युवक के खिलाफ FIR दर्ज
​भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र  में एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, श्याम नगर निवासी पीड़िता के साथ यह वारदात उसके  मोहल्ले में रहने वाले, गिरीश चौहान नामक युवक द्वारा की गई। आरोपी अक्सर नाबालिग को परेशान करता था। जब पीड़िता ने आरोपी की अश्लील हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी ने उसे अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी भी दी।  जिसके बाद पीड़िता ने  हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और आरोपी गिरीश चौहान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरूद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।​फिलहाल, पुलिस टीम आरोपी गिरीश चौहान की गिरफ्तारी और उससे पूछताछ के लिए  उसकी तलाश  शुरु कर  दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button