जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
23 साल की महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म, थोड़ी देर बाद पसर गया मातम
बच्चियों को जन्म देने के बाद मां स्वस्थ है।

23 साल की महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म, थोड़ी देर बाद पसर गया मातम
ब्यावरा सिविल अस्पताल में एक महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया है। हालांकि एक बच्ची की मौत हो गई है। दो बच्चियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए हाई सेंटर रेफर किया गया है।
राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिविल अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 23 वर्षीय महिला ने पहली बार में एक साथ तीन बालिकाओं को जन्म दिया है।बच्चियों को जन्म देने के बाद मां स्वस्थ है। हालांकि एक बच्ची की मौत हो गई है।
तीन बच्चियों की मौत
राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिविल अस्पताल में छतरी गांव निवासी महिला पूजा को रविवार को ब्यावरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गर्भवती पूजा सौंधिया ने रात 10.16 बजे 1500 ग्राम की पहली बालिका को जन्म दिया। इसके बाद 11.40 बजे 1700 ग्राम की दूसरी बालिका और रात 12.09 बजे 1600 ग्राम की तीसरी बालिका को जन्म दिया। महिला द्वारा एक साथ तीन बेटियों को जन्म देने के इस अनूठे मामले की हर तरफ चर्चा का माहौल है।







