देश

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई,आतंकियों का ठिकाना तबाह

3 महीनों में 100 आतंकी ठिकाने नष्ट

जम्मू-कश्मीर,एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने दो आतंकी ठिकानों का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई सेना की 9वीं राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर की। यह ऑपरेशन दमहाल हंजीपोरा के जंगलों में चलाया गया। खुफिया जानकारी के आधार पर जब जवानों ने इलाके में तलाशी ली, तो उन्हें दो ठिकाने मिले। वहां से खाने-पीने का सामान, गैस सिलेंडर, और कपड़े बरामद किए गए। सारी सामग्री को सुरक्षाबलों ने कब्जे में ले लिया और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया ताकि छिपे आतंकियों को पकड़ा जा सके।

3 महीनों में 100 आतंकी ठिकाने नष्ट

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रदेश के हर इलाके में तलाशी अभियान जारी है। हर चौक-चौराहे और नाके पर पुलिस व सेना की टीमें चेकिंग कर रही हैं। बीते 3 महीनों में करीब 100 आतंकी ठिकानों को तबाह किया जा चुका है। कुलगाम के जंगलों में भी आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सेना और पुलिस ने अहमदाबाद और नेंगरीपोरा के बीच बने ठिकानों तक पहुंचकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

तीन आतंकी संगठन हैं सबसे ज्यादा सक्रिय

  • लश्कर-ए-तैयबा
  • जैश-ए-मोहम्मद
  • हिज्बुल मुजाहिदीन

ये संगठन मुख्य रूप से कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग जैसे इलाकों में सक्रिय हैं। वहीं जम्मू क्षेत्र में पुंछ, राजौरी और किश्तवाड़ के पहाड़ी इलाकों में ये आतंकी छिपते हैं। आतंकी जंगलों और खाइयों में बंकर बनाकर रहते हैं, और अपने साथ हथियार, ग्रेनेड, IED तथा अन्य सामान रखते हैं। वे अक्सर अपने ठिकाने बदलते रहते हैं ताकि सुरक्षा बलों से बच सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button