मध्य प्रदेशराज्य

थाना स्टाफ सड़क हादसे में घायल : पुलिया से टकराई कार, एएसआई व प्रधान आरक्षक अस्पताल में भर्ती

सतना। नागौद थाने में पदस्थ एएसआई रविशंकर शुक्ला और प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों अधिकारी किसी कार्य से नागौद जा रहे थे, तभी सोहावल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में एएसआई रविशंकर शुक्ला और प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल सतना भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button