जबलपुरमध्य प्रदेश

स्कूल की छुट्‌टी पर विवाद; वक्फ बोर्ड ने वापस लिया फैसला

स्कूल पहुंचे तहसीलदार को घंटो कराया इंतज़ार

जबलपुर,यशभारत। अंजुमन इस्लामिया स्कूल द्वारा छुट्‌टी को लेकर जारी किया गया आदेश अब वापस ले लिया गया है. छुट्‌टी पर विवाद खड़ा होते ही अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड बैकफुट पर आ गया. अंजुमन इस्लामिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अन्नू अनवर ने आदेश वापस लेने की बात कही है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अगर परेशानी हो रही है तो आदेश वापिस लिया जाता है.अब संडे को छुट्टी रहेगी शुक्रवार को स्कूल लगेगा.अध्यक्ष का तर्क है कि शुक्रवार को कम आते थे बच्चे इसीलिए शुक्रवार को छुट्टी रखी गई।

स्कूल प्रबंधन की तानाशाही

अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता मुजम्मिल अली की शिकायत पर शुक्रवार को तहसीलदार स्कूल पहुंचे लेकिन स्कूल प्रबंधन ने अपनी तानाशाही दिखाते हुए स्कूल गेट को नहीं खोला इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी मौके पर पहुंचे तो गेट खोला गया मगर मीडिया को स्कूल के अंदर घुसने रोका गया जिस पर काफी देर हंगामा हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी ने जब प्रबंधन से तुगलकी फरमान के संबंध में बात की तब जाकर प्रबंधन ने अपना आदेश वापस लेने का आश्वासन दिया।

 

जुमे की नमाज के कारण बच्चे नहीं आते : स्कूल प्रबंधन की सफाई

स्कूल प्रबंधक अन्नू अनवर ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया संस्था के शहर में छह स्कूल और एक कॉलेज हैं. मालवीय चौक स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल को छोड़कर बाकी सभी संस्थानों में पहले से ही शुक्रवार की छुट्टी रहती है. इस स्कूल में करीब 700 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन जुमे के दिन केवल 10 से 20 छात्र ही उपस्थित रहते हैं. इसी वजह से शिक्षकों और प्रिंसिपल ने मीटिंग में यह निर्णय लिया.

शिक्षा विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?

जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने कहा कि उन्हें इस आदेश की जानकारी नहीं है. यदि स्कूल ने ऐसा निर्णय लिया है तो यह गलत है, क्योंकि प्रदेश के सभी स्कूलों में रविवार को अवकाश रहता है. उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि यह निर्णय किस आधार पर लिया गया।

बीजेपी ने बताया था तुगलकी फरमान

स्कूल के इस आदेश का भाजपा ने विरोध किया है. बीजेपी ने इसे “तुगलकी फरमान” बताते हुए कहा कि इस स्कूल में कभी भी रविवार को कक्षाएं नहीं लगीं. उन्होंने कहा कि यह निर्णय बच्चों और अभिभावकों पर थोपने जैसा है. मोर्चा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button