कलेक्टर की विदाई में हर चेहरे में छाई मायूसीः रीवा कलेक्टर डाॅक्टर इलैया राजा टी को विदाई दी गई

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के नवागत कलेक्टर डाॅक्टर इलैयाराजा टी को बुधवार को रीवा से विदाई दी गई। उनकी विदाई कार्यक्रम में साफ देखा जा रहा था कि पूरा स्टाफ उनसे कितना प्यार करता है। प्रत्ये अधिकारी-कर्मचारी के चेहरे में मायूसी थी। जबलपुर के नवागत कलेक्टर डाॅक्टर इलैयाराजा टी मूलतः तमिलनायडु के इरोड जिले के रहने वाले हैं। नवागत कलेक्टर वेटरनरी के डाॅक्टर है। मालूम हो कि रीवा के कलेक्टर इलैयाराजा टी के स्थानांतरित होने से उनके चाहने वालों को झटका लगा है । जाहिर है इलैयाराजा अपनी कार्यप्रणाली के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने रीवा में खनिज माफिया, भू माफिया समेत कई अवैध कारोबारों पर कड़ा एक्शन लिया था।
तबादला रूकवाने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार, 1 फरवरी को जारी आईएएस ट्रांसफर लिस्ट में रीवा कलेक्टर डाॅ. इलैयाराजा टी. का नाम रीवा वासियों के गले नहीं उतर रहा है. रीवावासी डाॅ. इलैयाराजा टी के ट्रांसफर के विरोध में उतरे और एक युवक ने तो सीएम हेल्पलाइन में शिकायत तक कर डाली।








