सतना। चित्रकूट के मझगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को पिण्डरा नदी के किनारे एक कटा हुआ हाथ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मौके पर कई लोगों के पैरों के निशान मिले हैं, जो गीली ज़मीन पर साफ़ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाके को घेरकर फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी है। हाथ किसका है और घटना के पीछे कौन है — यह जानने के लिए जांच जारी है।
Back to top button