देश

कैमोर में युवक की गोली मारकर हत्या, बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के सामने दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

कटनी, यशभारत। जिले की औद्योगिक नगरी कैमोर में बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हडक़म्प की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि आज सुबह 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच के सामने किसी अज्ञात व्यक्ति ने बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक का कुछ दिन पूर्व एक युवक से विवाद हो गया था। जिसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नीलू रजक को तत्काल शासकीय चिकित्सालय विजयराघवगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।IMG 20251028 WA067412

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button