जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

बड़ी खबर: जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर में दो बच्चे लापता — सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरने की आशंका, प्रशासनिक पुष्टि नहीं

जबलपुर, यश भारत। त्रिमूर्ति नगर, मनमोहन नगर अस्पताल के पास बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, दो बच्चे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गए, परिजनों ने संदेह जताया है कि दोनों पास ही स्थित सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिर गए होंगे।

लापता बच्चों की पहचान —

IMG 20251026 WA0115

➡️ कान्हा विश्वकर्मा (10 वर्ष)

➡️ विनायक विश्वकर्मा (12 वर्ष)

के रूप में हुई है। पिता जय विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। कुछ देर बाद जब वे दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने खोजबीन की। टैंक के गड्ढे के पास बच्चों की चप्पलें मिलने से घर वालों की चिंता और बढ़ गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

बचाव दल लगातार बच्चों की तलाश में जुटा हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button