जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी सिविल अस्पताल और खमरिया बाजार में चाकू हमले के तीन और आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश बनी वजह

जबलपुर, यशभारत।रांझी सिविल अस्पताल और खमरिया बाजार क्षेत्र में दो युवकों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन और आरोपियों प्रिंस झरिया, अरुण वंशकार और उदय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस प्रकरण में मुख्य आरोपी मोहित राजपूत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

सीएसपी रांझी सतीश साहू ने रविवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। बदमाशों ने लखन और राहुल नामक दो युवकों पर लाठियों और चाकुओं से हमला किया था, जिसकी कुछ वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार सर्च अभियान चलाया। उसी के परिणामस्वरूप तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि अभी कुछ अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button