भोपाल पुलिस ने पकड़े शातिर चैन स्नेचर, चैन बरामद

भोपाल पुलिस ने पकड़े शातिर चैन स्नेचर, चैन बरामद
रात में राहगीरों को निशाना बनाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पूर्व में भी कई अपराध दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के निशातपुरा थाना पुलिस ने रात के अंधेरे में छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ₹8,000/- कीमत की चांदी की चैन और घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रायसेन निवासी घनश्याम अहिरवार 24 अक्टूबर को पैदल जा रहे थे। तभी एक स्पलेंडर मोटर साईकल पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनके गले से चांदी की चैन झपट ली और फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निशातपुरा में (छीना-झपटी) का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसमें आरोपियों को दशहरा मैदान, हाऊसिंग बोर्ड करोंद के पास से उस समय दबोच लिया, जब वे झपटी गई चैन को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। जिनसे नाम पता पुछने पर उन्हो ने अनुराग रैकवार उर्फ अनुराग चपाती (उम्र 20 साल) आशिफ (उम्र 19 साल) वही पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी अनुराग के कब्जे से छीनी गई चांदी की चैन बरामद की है।







