भोपाल

डॉ. अजय खेमरिया बने मध्यप्रदेश के नए दिव्यांगजन आयुक्त

डॉ. अजय खेमरिया बने मध्यप्रदेश के नए दिव्यांगजन आयुक्त

राज्य सरकार ने शिवपुरी के डॉ. खेमरिया को दी अहम जिम्मेदारी; पद सचिव स्तर के समकक्ष

भोपाल: मध्यप्रदेश शासन ने शिवपुरी स्थित मंगलम संस्था के संचालक डॉ. अजय खेमरिया को राज्य का नया दिव्यांगजन आयुक्त नियुक्त किया है। यह पद राज्य सरकार के सचिव के समकक्ष होगा।

डॉ. खेमरिया का चयन एक तीन सदस्यीय राज्य स्तरीय सर्च कमेटी की अनुशंसा पर किया गया है। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश के दिव्यांगजनों के अधिकारों के प्रवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

दिव्यांगजन आयुक्त का कार्यालय दिव्यांगजन न्यायालय के रूप में कार्य करता है और यह दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रवर्तन (लागू करने) का मुख्य दायित्व निभाता है।

डॉ. खेमरिया वर्तमान में मंगलम संस्था के संचालक होने के साथ-साथ पूर्व में नागरिक सहकारी बैंक, पीजी कॉलेज प्रबंधन समिति के साथ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके व्यापक सामाजिक और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button