जबलपुरमध्य प्रदेश

वाहन शोरूम में साढ़े 15 लाख की चोरी, भंवरताल के पास की घटना

शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम 

जबलपुर,यशभारत। ओमती थाना क्षेत्र में भंवरताल गार्डन के पास स्थित खटवानी सुजुकी शोरूम की शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने ड्रॉज में रखी वाहन बिक्री की रकम साढ़े 15 लाख चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार भंवरताल गार्डन के पास स्थित वाहन शोरूम खटवानी मोटर्स के जनरल मैनेजर सचेंद्र तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार की शाम मैनेजर चंदा कोष्टा ने शोरूम बंद किया था। इससे पहले वाहन बिक्री की रकम 15 लाख 57 हजार रुपए ड्रॉज में रखी थी। ड्रॉज में ताला लगाकार चाबी अकाउंटेंट शुभम सोंधिया को दी गई।

मंगलवार को शोरूम बंद था, बुधवार को शोरूम खुलने पर ड्रॉज में रखी रकम गायब थी। वहीं शोरूम के ऊपरी हिस्से की शटर का ताला टूटा हुआ था। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला कायम कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button