जबलपुर खड़े हाइवा में घुसा ट्रक,ड्राइवर की मौत
भेड़ाघाट के बहदन पुल के पास हुआ हादसा

जबलपुर,यशभारत। भेड़ाघाट के बहदन पुल के समीप गुरूवार को सड़क किनारे खड़े हाइवा में ट्रक घुस गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन में भूरा बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 7907 में ट्रक चालक भूरा मक्का लेकर मंडी ले जा रहा था। तभी बहदन पुल के समीप ट्रक अचानक खड़े हुए हाइवा में घुस गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ट्रक के केबिन में भूरा बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक भूरा ठाकुर चरगवां बिजौरी का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक काफी देर तक केबिन से नीचे आधा लटका रहा लेकिन उसका शव बाहर नहीं निकल पा रहा था। चालक को निकालने में दो घंटे का समय लगा, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस में मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।







