नवंबर माह में लगेगा इज्तिमा, तैयारियां शुरू

नवंबर माह में लगेगा इज्तिमा, तैयारियां शुरू
– कमिश्रर ने अधिकारियों को दिए व्यवस्था करने के निर्देश
भोपाल यशभारत। राजधानी भोपाल में 14 से 17 नवंबर तक इज्तिमा का आयोजन किया जा रहा है। देश विदेश से लोग इज्तिमा में शामिल होने के लिए आएंगे। कमिश्रर संजीव सिंह ने भोपाल इज्तिमा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इज्तिमा के संबंध में संभागायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकािरयों से चर्चा की। बैठक में डीआईजी राजेश सिंह चंदेल, प्रभारी कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम संस्कृति जैन, एडीएम प्रकाश नायक, डीसीपी ट्रैफिक जितेन्द्र सिंह पवार, इज्तिमा समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त सिंह ने नगर निगम के अमले को साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति के साथ फायर सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फायर सेफ्टी ऑफीसर को और अग्नि शमन वाहनों के साथ ही संपूर्ण उपकरण तैयार रखने के लिए कहा है। उन्होने हाइटेंट प्वाइंट बढ़ाने और अग्नि शमन वाहनों के अलावा मोटर साइकल पर भी अग्नि शमन व्यवस्था करने और वाहनों के आने जाने के रास्तों का पूर्ण प्लान बनाकर कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर को प्रस्तुत करने के आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिए है।
स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी
इज्तिमा समिति के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय स्त्तर पर भी आस-पास के लगभग 20 अस्पताल भी अपनी सेवाएं देते हैं। सीएमएचओं को निर्देश दिए हैं कि डॉक्टर्स की डयूटी तथा एम्बुलेंस तथा चलित चिकित्सालय, स्ट्रेचर के अतिरिक्त चलित चिकित्सालय के साथ ही पेरामेडीकल स्टाफ की व्यवस्था रहेगी।







