सतना। जिले के सगमनिहा गांव में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक बड़ी राजनीतिक पार्टी नेता के भतीजे सहित अन्य लोगों ने पहले युवकों से मारपीट की और फिर पुलिस वाहन तक नहीं बख्शा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ युवक दबंगों की मारपीट से जान बचाकर कोलगवां थाना पहुंचे थे। पुलिस ने युवकों की शिकायत दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए उन्हें अस्पताल भेजा। इसी दौरान सेमरिया चौराहे पर दबंगों ने पुलिस वाहन को रोक लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस वाहन के चालक की कॉलर पकड़कर उसे नीचे उतार लिया और पीड़ित युवकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।
पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
Back to top button