जबलपुरमध्य प्रदेश

चौसठ योगनी मंदिर भेड़ाघाट में चोरी की कोशिश,पुलिस जुटी छानबीन में

प्राचीन दरवाजे को काटने का प्रयास

जबलपुर, यशभारत। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट स्थित हजारों साल पुराने चौसठ योगिनी मंदिर में चोरी को कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने कलचुरी काल के प्राचीन दरवाजे को काटने की कोशिश की। हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो सके।

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने घटना की जानकारी भेड़ाघाट थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है, जिन्होंने मंदिर के दरवाजे को काटने का प्रयास किया. इस मंदिर को भारत की धरोहर कहा जाता है. मंदिर परिसर में हजारों साल पुरानी कलचुरी कालीन प्रतिमाएं स्थापित हैं. जिनका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लाखों रुपए में आंका जाता है.

02 11

यही वजह है कि शातिर चोरों की नजर अब इस प्राचीन धरोहर पर पड़ी है. जब धुआंधार में नर्मदा महोत्सव चल रहा था और सैकड़ों लोग वहां इकटठा थे, इस दौरान अज्ञात लोगों ने मंदिर के मुख्य लकड़ी के दरवाजे को किसी धारदार औजार से काटने की कोशिश की. घटना की जानकारी मिलते ही पुरातत्व विभाग के अधिकारी मंदिर पहुंचे और जांच कर रिपोर्ट तैयार की. इसके बाद विभाग की ओर से भेड़ाघाट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.फिलहाल पुलिस ने भी मामला कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button