Airtel, Jio, Vi eSIM एक्टिवेशन अब और भी आसान!
जानें डिजिटल SIM चालू करने की पूरी प्रक्रिया

Airtel, Jio, Vi eSIM एक्टिवेशन अब और भी आसान!
जानें डिजिटल SIM चालू करने की पूरी प्रक्रिया
भोपाल, यशभारत: मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ी सुविधा देते हुए, देश की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां— Jio, Airtel और Vi (वोडाफोन आइडिया)— ने eSIM (एम्बेडेड सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल) एक्टिवेशन की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। eSIM एक डिजिटल सिम है जो बिना किसी फिजिकल सिम कार्ड के मोबाइल प्लान को एक्टिवेट करने की अनुमति देता है। यह फीचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एक ही फोन में दो नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं।
तीनों कंपनियों की eSIM एक्टिवेशन प्रक्रिया
तीनों कंपनियों ने अपने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए SMS और QR कोड आधारित प्रक्रियाएं शुरू की हैं।
1. Jio eSIM: SMS और IVR के माध्यम से
Jio ग्राहक सबसे पहले अपने फोन से *#06# डायल करके EID और IMEI नंबर नोट करें। इसके बाद उन्हें GETESIM <EID> <IMEI> लिखकर 199 पर भेजना होगा। रिक्वेस्ट कंफर्म होने पर एक ऑटोमेटेड कॉल आएगी और फिर फोन पर QR कोड या नोटिफिकेशन भेजा जाएगा, जिसे स्कैन करके eSIM को सेट किया जा सकता है।
2. Vi (वोडाफोन आइडिया) eSIM: ईमेल और QR कोड
Vi ग्राहक अपने रजिस्टर्ड ईमेल ID के साथ eSIM लिखकर 199 पर SMS भेजें। कन्फर्मेशन के लिए ESIMY लिखकर रिप्लाई करने के बाद, एक ऑटोमेटेड कॉल आएगी। eSIM प्रोफाइल डाउनलोड करने के लिए QR Code ग्राहक के ई-मेल पर भेजा जाएगा, जिसे फोन की सेटिंग्स में जाकर स्कैन करना होगा।
3. Airtel eSIM: SMS से शुरू, QR कोड से एक्टिवेट
Airtel ग्राहक अपने रजिस्टर्ड ईमेल ID के साथ eSIM लिखकर 121 पर SMS भेजें। 60 सेकंड के अंदर ‘1’ से रिप्लाई करने पर सहमति (कंसेंट) के लिए एक कॉल आएगी। इसके बाद QR कोड ग्राहक के ईमेल पर भेजा जाएगा। ग्राहक इसे फोन की सेटिंग्स में ‘Add Data Plan’ सेक्शन में जाकर स्कैन करके एक्टिवेट कर सकते हैं।
2 घंटे में होगा एक्टिवेशन
कंपनियों के अनुसार, eSIM एक्टिवेशन की पूरी प्रक्रिया में लगभग 2 घंटे का समय लगता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि QR कोड स्कैन करते समय आपका डिवाइस Wi-Fi से कनेक्टेड होना चाहिए। यह डिजिटल कदम ग्राहकों को फिजिकल सिम कार्ड का इंतजार किए बिना तुरंत सर्विस शुरू करने की सुविधा प्रदान करता है।







