नर्मदा महोत्सव अन्तर्गत आयोजित छायाचित्र प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, जबलपुर पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन, जिला पंचायत, नगर निगम जबलपुर, नगर परिषद भेड़ाघाट एवं जबलपुर विकास प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित नर्मदा महोत्सव का विशेष आकर्षण फोटोग्राफी प्रतियोगिता रही जिसमें लगभग 50 प्रतिभागियों ने माँ नर्मदा के प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरे में कैद किया । सुगनचंद के छायाचित्र को प्रथम स्थान मिला वहीं गौरव यादव द्वितीय और ए राजेश्वर राव का छायाचित्र तृतीय स्थान पर रहा।।

राहुल पंडित,अमित सोनी और विवेक पाण्डेय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में एडीएम नाथूराम गोंड, क्षेत्रीय प्रबंधक,एमपीटी संजय मल्होत्रा,एसडीएम गोरखपुर, अनुराग सिंह, जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक आनंद जैन, वरिष्ठ छायाकार मुकुल यादव तथा राजेश मालवीय शामिल रहे।

पुरस्कार वितरण सोमवार को नर्मदा महोत्सव के दौरान होगा।
प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे








