डिंडौरी lमध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सीरप के उपयोग से लगभग 12 बच्चों की मौत का आंकड़ा संज्ञान में आने के बाद डिंडोरी कलेक्टर अंजू भदौरिया ने कफ सिरप की रोकथाम हेतु एवं मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, दुकान और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच करने के निर्देश दिए हैं जिसके चलते कलेक्टर ने अनुभाग स्तर पर टीम गठित की है l
जिसमें एस डी एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी को टीम में शामिल किया है। डिंडोरी मुख्यालय पर भारती मेरावी, शहपुरा एश्वर्य वर्मा और बजाग में रामबाबू देवांगन को टीम की कमान सोंपी है जिसके तहत जिले के मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, बिना डिग्री वाले डाक्टर, सरकारी आपूर्ति केंद्र में कोल्ड रिफ जैसी दवाईयों एवं प्रतिबंधित अमानक दवाओं के स्टाक, गुणवत्ता और बिक्री की जांच कर गलत पाए जाने पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है। तथा बेहतर व्यवस्था बनाने और युवा, आम जनता को नशा से दूर रखने एवं जिले के लोगों को स्वस्थ रखने हेतु निरीक्षण दल तैयार किया गया जो प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे और गलत पाए जाने पर संबंधित विक्रेता पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।